Press "Enter" to skip to content

ट्रांसफर के नाम से एडवांस रुपए लेकर खा जाता है पूर्व सांसद प्रतिनिधि / Shivpuri News

नेताजी की करतूतों से अनजान हो चुके हैं लाखों की ठगी का शिकार

 
जिला
मुख्यालय पर निवास करने वाले एक पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्वयं को सिंधिया
का खासमखास बताकर लोगों से जिलेभर में ठगी कर रहे हैं। नेताजी का ठगी का यह
धंधा पिछले काफी वर्षों से चल रहा है। नेताजी ट्रांसफर के नाम पर
अधिकारियों और कर्मचारियों से एवं उनके समाजबंधुओं से लाखों की हेरा-फेरी
अभी तक कर चुके हैं। नेताजी पहले तो काम कराने की हां कर देते हैं और लगे
हाथ संबंधित से लाखों रुपए भी ऐंठ लेते हैं। नेताजी ने स्वयं के समाज के कई
भोले-भाले समाजबंधुओं से लाखों की धोखाधड़ी कर चुके हैं। नेताजी जाटव समाज
से आते हैं और स्वयं को पूर्व सांसद प्रतिनिधि और सिंधिया का दाहिना हाथ
बताकर विभिन्न कामों को लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय
है कि जाटव समाज के यह नेताजी कहने को तो जिला मुख्यालय पर ही निवास कर
रहे हैं और पूर्व में न केवल पैदल शहर की सड़कों पर चलते थे और उस समय
नेताजी पर स्वयं की साइकिल भी नहीं थी, लेकिन देखने में आया है कि नेताजी
लगातार लोगों से धोखाधड़ी कर आज लग्जरी कार से नीचे पैर नहीं रखते हैं।
नेताजी पहले कांग्रेस में थे आजकल नेताजी भाजपा का झंडा पकड़े हुए हैं।
कांग्रेस में नेताजी की ज्यादा अच्छी छवि नहीं रही और बीजेपी में हाल ही
में उन्होंने कदम रखा है। बीजेपी में नेताजी स्वयं की छवि किस तरह और कितने
ऊपर बनाते हैं यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन पार्टी की छवि और अपने
नेता की शाख को नेताजी बीजेपी में न केवल धूमिल कर रहे हैं, बल्कि लगातार
ही पार्टी और नेता की शाख को बट्टा भी लगा रहे हैं। लोगों के साथ धोखाधड़ी
का काम करने से नेताजी आज भी बाज नहीं आ रहे हैं। 


नेताजी के पुत्र पर छेडख़ानी में हो चुकी है नामदर्ज एफआईआर

जाटव
समाज के इन नेताजी के पुत्र पर कोचिंग पर लड़कियों के साथ छेडख़ानी को लेकर
सिटी कोतवाली थाने में नामदर्ज एफआईआर हो चुकी है, लेकिन छेडख़ानी के इस
मामले की खासबात यह है कि नेताजी ने अपनी राजनैतिक पकड़ के चलते उक्त मामले
में सूत्र बताते हैं कि एफआर लगवा दी है जिससे छेडख़ानी के इस मामले में
नेताजी का पुत्र जेल जाने से बच गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!