Press "Enter" to skip to content

लिलवारा हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

बदरवास पुलिस की कार्यवाही

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवारा में जमीनी विवाद के चलते  सोमवार को माखन जाटव पुत्र दौजा जाटव उम्र 20 वर्ष की उसके चचेरे भाई रामदयाल, वीरन जाटव पुत्र मिश्रा जाटव व चाचा मिश्रा पुत्र धर्मा जाटव ने हंसिए से हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। तत्समय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। बदरवास थाना प्रभारी पीपी मुदगल द्वारा मुखबिर की सूचना पर से हत्या के दो आरोपी मिश्रा जाटव और वीरन को गिरफ्तार लिया है। पुलिस द्वारा आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि तीसरे आरोपी रामदयाल की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!