
शिवपुरी। ओशो मित्र मण्डल शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 19 से 21 मार्च तक तीन दिवसीय ओशो संबोधि दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ओशो मित्र मण्डल के राजेन्द्र जैन, भूपेन्द्र विकल, रविन्द्र गोयल, सचिन गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ओशो संबोधि दिवस का भव्य आयोजन ओशो ध्यान केन्द्र ग्वालियर वायपास पर किया जाएगा। इस दौरान ओशो संबोधि को लेकर ओशो के ऑडियो के माध्यम से ओशो मित्रों को इसका महत्व बताया जाएगा साथ ही ओशो मित्र इस अवसर पर ओशो ध्यान साधनाऐं, नृत्य उत्सव, संबोधि क्रिया आदि के साथ ओशो संबोधि दिवस मनाऐंगें। सभी ओशो मित्रों से अधिक से अधिक संख्या में ओशो संबोधि दिवस में शामिल होकर इस महोत्सव में भाग लेेने की अपील की गई है।






Be First to Comment