Press "Enter" to skip to content

चार दिन से गुल रही बिजली, छात्राओं ने किया चक्काजाम; हंगामे के बाद जागा बिजली विभाग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर कस्बे की पाल कॉलोनी में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज छात्राओं ने गुरुवार रात बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान छात्राएं सड़क पर बैठ गईं और बिजली बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार, पाल कॉलोनी की घरेलू बिजली लाइन टूट जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद थी। चार दिनों तक बिजली नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत छात्राओं को हुई, जिनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि वे नियमित रूप से बिजली बिल जमा करती हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने और अधिकारियों को फोन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना था कि जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे थे।

गुरुवार रात प्रियंका लोधी सहित दर्जनभर छात्राएं बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचीं और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ममता शाक्य के निर्देश पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने तत्काल टूटी बिजली लाइन की मरम्मत शुरू की। बिजली आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई शुरू होने के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!