
भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर हुआ कार्यक्रम
करैरा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी को भारती बहुमत मिलने से जाटव समाज व अन्य समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के निजी निवास पर पहुंचकर श्री रावत को बड़ी माला का हार पहनाकर एवं गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर श्री रावत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए भगवान का वरदान हैं और उनकी जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है उन्होंने कहा, देश कि जनता ने एक बार फिर बीजेपी 4 इंडिया के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताया है, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भारी मतों से पार्टी विजयी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यकुशलता, दिन रात के कठिन परिश्रम और अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता को इस विजय का श्रेय जाता है। उन्होंने बीजेपी 4 इंडिया को भारी मतों से मिली विजय को कार्यकर्ता, साथियों की अपार मेहनत, बलिदान और प्रयास बताया और उन्हें जीत की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर छाऊलाल जाटव पूर्व शिक्षा अधिकारी, छोटेलाल जाटव भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र रावत सुभाष जाटव जिलाअध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किशन यादव, धरमू यादव लालाराम जाटव पूर्व वीईओ पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा पूर्व मंडल महामंत्री छन्दीराम यादव, भवानी शंकर जाटव पूर्व पटवारी, बलवान सिंह सरदार आरएस दंडोतिया, खेमराज जाटव, पूर्व रेन्जर नंद लाल जाटव, शिवशरण जाटव वार्ड पार्षद, आकाश नरवारे, कैलाश गौतम, पुस्तम सिंह योगी धर्मेंद्र बाल्मी एवं जाटव समाज के दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Be First to Comment