
वाहनों को किया हरी झण्डी दिखाकर रवाना
शिवपुरी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा नदी के संरक्षण
हेतु निकाली जा रही नर्मदा सेवा यात्रा के तहत जिला मुख्यालय शिवपुरी से आज
शाम को तात्याटोपे समाधि स्थल से नर्मदा सेवा उपयात्रा के वाहनों को हरी
झण्डी दिखाकर सीहोर जिले के छीपानैर घाट के लिए रवाना किया। यह उपयात्रा 20
मार्च को छीपानेर में आयोजित मुख्य यात्रा मे शामिल होगी।
इस मौके
पर जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) राघवेन्द्र गौतम,
मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) राजू बाथम, पोहरी
विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष
सुशील रघुवंशी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना दुबे, जनअभियान परिषद
के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया सहित जनप्रतिनिधि एवं उपयात्रा
में जाने वाले यात्री उपस्थित थे। उपयात्रा को रवाना करने से पूर्व अमर
शहीद तात्याटोपे के समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके
पूर्व शहर के विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई।
मुख्य
यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम
को संबोधित करेंगे और वे नर्मदा जी की महाआरती में भी शामिल होंगे। गौरतलब
है कि नर्मदा सेवा यात्रा का आयोजन 11 दिसम्बर 2016 को शहडोल जिले के
अमरकंटक से शुरू हुई थी। जिसका समापन 11 मई 2017 को वापस अमरकंटक में होगा।
यह यात्रा नर्मदा के किनारे स्थित 16 जिलो के 1150 ग्रामों में होते हुए
144 दिनों में नर्मदा नदी के दोनों तटो पर लगभग 3 हजार 350 किलोमीटर की
यात्रा पूर्ण होगी। नर्मदा सेवा यात्रा में लगभग हर तीसरे दिन मुख्यमंत्री
जी यात्रा में शामिल होकर लोगों से संवाद और संकल्प दिलाते है साथ ही
नर्मदा नदी के संरक्षण एवं उसे सदा स्वच्छ बनाए रखने हेतु लोगों से आवहान
करते है।






Be First to Comment