Press "Enter" to skip to content

पारा पहुंचा 35 पर, मार्च में होने लगी मई जैसी गर्मी

तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कें रहीं सूनसान वाहन भी कम दिखे 

शिवपुरी।
गर्मी की शुरूआत होते ही तापमान उछाल पकडऩे लगा है। गुरुवार को दिन का
अधिकतम पारा 35 डिग्री पर जा पहुंचा। इससे मार्च के माह में ही लोगों को मई
और जून जैसी भीषण गर्मी का आभास हुआ। वहीं दोपहर के समय गर्म हवाएं चली।
जिससे बाजार की सड़कों पर लोगों की भीड़ कम दिखाई दी।
गौरतलब है कि शहर
के लोगों को तेज धूप व गर्मी लोगों को सताने लगी है। दिन में तेज धूप व
गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री
सेल्सियस व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहे
तापमान से हर कोई परेशान है। सुबह 10 बजे के बाद पारा चढऩा शुरू हो गया
था। तपिश ऐसी कि घर से बाहर निकलते ही लोग पसीना-पसीना होने लगे। शाम करीब
पांच बजे तक तीखी धूप खिली रही। लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में
ऐसा हाल है तो फिर मई-जून में क्या होगा। सूरज की तीखी किरणें दिन चढऩे के
साथ ही असहनीय हो जाती हैं। गर्मी का असर दिन के अलावा रात को भी रहने लगा
है। घर व कार्यालयों में पंखे-कूलर व एसी चलने लगे हैं।

सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

गुरुवार
को तेज धूप पडऩे से बाजार सूने रहे। वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
गर्मी के कारण दिन में दुकानों पर ग्राहकों की कमी महसूस होने लगी है।
गर्मी बढऩे के साथ शहर में कई स्थानों पर शीतल पेय की दुकान सजने लगी है।
ठंडी सामग्री का बाजार भी तेज हो गया है। दोपहर में लोग गन्ने का रस, नींबू
शर्बत, लस्सी व आइस्क्रीम का सहारा ले रहे हैं। ऐसा ही नजारा बस स्टैंड,
कोर्ट रोड, सदर बाजार, गुरूद्वारा चौहरा, बाजार आदि स्थानों पर देखने को
मिल रहा है जहां गन्ने की कई मशीनें लग गई है। जो सुबह से देर रात तक चालू
रहती हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!