Press "Enter" to skip to content

मानव वेलफेयर सोसायटी के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

शिवपुरी।
समाजसेवी संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का
आयोजन स्थानी कम्युनिटी हॉल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला
न्यायाधीश आर.बी.कुमार, एएसपी कमल मौर्य, सिविल सर्जन डॉ.गोविन्द सिंह,
मानव अधिकार आयोग जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल
कुशवाह व मरीजों का उपचार करने बाहर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.राजेश्वर
सिंह, डॉ.श्रीमती मनीषा सिंह, डॉ.राजेन्द्र सिंह भाटी, डॉ.गोपाल गोयल,
डॉ.श्रीमती संध्या गुप्ता मंचासीन रहे। शिविर का शुभारंभ अतिथिद्वयों
द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाऐं
वितरित की गई। इसके अलावा शिविर में आने वाले मरीजों के लिए संस्था द्वारा
स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। शिविर को सफल बनाने में संयोजक संतोष
शिवहरे, राजेश ठाकुर, विवेक श्रीवास्तव, योगेन्द्र ङ्क्षसह तोमर, राजेन्द्र
राठौर, संतोष वर्मा, विवेक शिवहरे, डॉ.दिलीप जैन, अनुराग जैन पत्रकार,
रामेश्वर राठौर, अंकित सक्सैना, प्रदीप शर्मा, डॉ.अनूप गर्ग, डॉ.प्रदीप
विश्वास, डॉ.मनोज विश्वकर्मा, डॉ.सुखदेव गौतम, डॉ.भगवत बंसल, प्रदीप शर्मा,
प्रवीण पाण्डे, राजीव भाटिया, कमल गुप्ता, आलोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता
(पप्पू भाई),बीपी पटेरिया, रवि तिवारी, नीलेश सिकरवार, अमन गोयल, सुधीर
राजौरिया (तानू) आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर समापन पर
संयोजक संतोष शिवहरे द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग के प्रति आभार
जताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!