
विशाल चुनरी यात्रा 2 अप्रैल को निकलेगी
शिवपुरी।
प्रसिद्ध मां बलारी माता मंदिर पर 2 अप्रैल को बलारी माँ को प्रथम बार 108
मीटर लम्बी चुनरी भक्तों द्वारा चढ़ाई जाएगी। इस हेतु विशाल चुनरी यात्रा 2
अप्रैल को मां राज राजेश्वरी दरबार से दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। जो शहर
के विभिन्न मार्गो से होते हुए बलारपुर माता मंदिर पहुंचेगी। चुनरी यात्रा
के दौरान शहर भर में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उक्त जानकारी
चुनरी यात्रा संयोजक हरिओम राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं
राकेश गुप्ता, विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से दी है।
विदित हो कि
शिवपुरी शहर 38 कि.मी. दूर भयावन जंगल में स्थित मां बलारी पर प्रति वर्ष
विशाल मेल छठमी और सप्तमी को लगाया जाता है। ग्रामीण परिवेष के इस मेले में
शिवपुरी जिले सहित प्रदेश भर से लाखों की संख्या में भक्तगण माँ बलारी के
दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। जहां माँ बलारी से मन्नत मांगते हैं और
उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। जिससे बलारपुर भक्तों की आस्था का केन्द्र
बन गया। इस वर्ष जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग द्वारा प्रथम बार चुनरी यात्रा
निकालने का निर्र्णय लिया जिसमें धार्मिक संगठन एवं सर्र्व समाजों के
सहयोग चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। चुनरी यात्रा में शहर से अधिक से
अधिक संख्या में लोगों की उपस्थित की अपील की है। अपील करने वालों में
रामसिंह यादव विधायक कोलारस, बैजनाथ सिंह यादव, गणेश गौतम, हरिबल्लभ
शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कोलारस रविन्द्र शिवहरे, हरवीर सिंह रघुवंशी,
केशव सिंह तोमर, जगमोहन सिंह, चन्द्र भान यादब, राकेश जैन , मुन्नालाल
कुशवाह, विजय शर्मा, अनिल शर्मा अन्नी, योगेन्द्र रघुवंशी, के.एल राय,
योगेश करारे, खलील खान, इबाहिम खांन आदि शामिल हैं।






Be First to Comment