शिवपुरी। जिले के बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत ईचौनिया के ग्राम चक्क मोहम्मदपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय की छत शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। छत गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिले के कई शासकीय स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल हैं और समय रहते मरम्मत या नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने स्कूल भवन की जांच कर जर्जर भवनों के स्थान पर सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग की है।









Be First to Comment