शिवपुरी। केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी की प्रबंध समिति की बैठक 30 मार्च गुरूवार को केन्द्रीय विद्यालय आई.टी.बी.पी. परिसर के कार्यालय में संपन्न हो गई। इस मीटिंग में कई निर्णय लिए गए और इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रबंध समिति के चेयरमैन कमाण्डेट एम.ए.बेग के द्वारा की गई तथा चेयरमैन नॉमीनि के रूप में डिप्टी कमाण्डेट बिन्देश्वर प्रसाद, असि.कमाण्डेट विकास कुमार, प्रबंध समिति सदस्य आलोक एम.इन्दौरिया, कर्नल बलवीर सिंह गिल एवं के.वि. शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में रामचन्द्र उपस्थित थे।
मीटिंग के प्रारंभ में केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी की प्रभारी प्राचार्य सुश्री मेहोड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और अब तक की संस्था की विभिन्न गतिविधियों को स्लाईड के माध्यम से दिखाया। उन्होंने बताया कि इस साल बेहतर रिजल्ट के लिए संस्था के पांच शिक्षकों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली के द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने संस्था का रिजल्ट भी स्लाईड के माध्यम से दिखाया। इस अवसर पर विद्यालय के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्रीयों की खरीदारी की स्वीकृति प्रदान की गई तथा विद्यालय में नए सत्र में प्रवेशों को लेकर भी चेयरमैन कमाण्डेट बेग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। कमाण्डेट श्री बेग ने बताया कि एक अप्रैल से कई शिक्षकों की नियुक्ति की जाना है इस संबंध में इन्टरव्यू आदि किए जा चुके है। मैनेजमेंट समिति के सदस्य आलोक एम.इन्दौरिया एवं कर्नल बलवीर गिल ने विद्यालय के हित में आवश्यक सुझाव भी दिए और शिक्षा की गुणवत्ता तथा बेहतर शिक्षण दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मेहोड़ ने ग्रीष्मकालीन दिनों में विद्यालय के द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया और इन्हें किस प्रकार संपादित किया जाए इस पर भी आवश्यक चर्चा की। विद्यालय में फिजिक्स, कैमिस्ट्री के शिक्षकों की कमी के मद्देनजर इसको दूर कैसे किया जाए इस पर भी चर्चा की गई तथा समिति के अध्यक्ष कमाण्डेट श्री बेग ने स्वयं अपनी ओर से प्रस्ताव दिया कि वे जिस तरह पूर्व में बच्चों को पढ़ाने आते थे उसी प्रकार वे बच्चों की कक्षाऐं लेंगे ताकि शिक्षक की कमी दूर की जा सके। इस अवसर पर सभी सदस्यों का धन्यवाद विद्यालय की ओर से रामचन्द्र के द्वारा ज्ञापित किया गया।






Be First to Comment