
शिवपुरी। राष्ट्रीय
पल्स पोलियो अभियान के तहत 2 अप्रैल को जिले में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों
को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई गई। विभाग ने लगभग 2 लाख 91 हजार अनुमानित
बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा था जिसमें से छूट गए बच्चों
को घर जाकर अगले दिन पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। दवा पिलाने के लिए एक
हजार 957 बूथ बनाए गए। जिनमें 56 ट्रांजिट बूथ द्वारा रेलवे स्टेशन, बस
स्टेण्डों पर एवं 40 मोबाईल टीम द्वारा घूमंतू जातियों, सड़क निर्माण
कार्य, क्रेशर, ईट-भट्टो पर स्थित माइग्रेटिंग जनसंख्या में पोलियों की दवा
पिलाई जाएगी। इसी अभियान में करीब 4 हजार 800 कर्मचारी व 250 सुपरवाईजर की
सेवाए ली गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा संपूर्ण पल्स पोलियों
अभियान की मॉनीटरिंग की गई।






Be First to Comment