Press "Enter" to skip to content

24 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के यहां हुई थी चोरी
बदरवास। जिले के बदरवास कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी अनिल पुत्र भगवान कोरी उम्र 35 वर्ष 15 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुना गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान 16-17 अप्रैल की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए। जब वह 17 अप्रैल को लौटकर आए तो चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत 98 हजार 500 आंकते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। बदरवास इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरवीर सिंह रघुवंशी को कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा चोरों की तलाश करनेे के लिए निर्देशित किया। एसडीओपी श्री भदौरिया के निर्देशन में बदरवास पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना एवं फुटेज के आधार पर आरोपी सोनू प्रजापति पुत्र बाबूलाल प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला बदरवास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने सोने चांदी एवं नगदी कुल 98500 रुपए जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दो माह पूर्व सौरभ राठौर की कबाड़े की दुकान व प्रेम चोरसया की पान की दुकान का ताला तोड़कर उसी के द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में इंचार्ज थाना प्रभारी रघुवीर सिंह, राज बहादुर, दिनेश मुनिया की सराहनीय भूमिका रही। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!