Press "Enter" to skip to content

कोलारस का त्रिलोचन गौड एमपीपीएससी में प्रदेश में दूसरे स्थान

डीएसपी के लिए हुआ चयनित

शिवपुरी। कोलारस नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोपालकृष्ण गौड गुडा वाले का भतीजा और सूर्यप्रकाश गौड का पुत्र त्रिलोचन गौड का एमपी पीएससी 2014 के कल घोषित परिणाम में प्रदेश में दूसरा स्थान आया है और उनका चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है। एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक गे्रजुएट त्रिलोचन ने रिलायंस कंपनी की नौकरी छोड़कर लोकसेवा में आने का मन बनाया। इससे पहले त्रिलोचन का पीएसएसी 2012 में भी नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ था। 2013 में त्रिलोचन महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पद पर चयनित हुए और वर्ष 2014 की पीएससी परीक्षा में उन्हें प्रदेश में दूसरा स्थान के साथ डीएसपी का पद मिला। इतना ही नहीं 2015 की एमपी पीएससी में वे डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हो चुके हैं। अब वे इस पद पर पदस्थ होकर समाज को एक संदेश देने का मन बना रहे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!