Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बाचरौन नर्सरी के पास हुआ हादसा

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत बाचरौन नर्सरी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। परिवार वाले हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद कायमी करने की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश लोधी पुत्र मिहीलाल लोधी उम्र 27 वर्ष जब बाचरौन नर्सरी के पास से अपनी मोटरसाइकिल के पास से गुजर रहा रहा था तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। परिवार उसकी मौत पर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं जिस पर पुलिस ने जांच उपरांत कायमी करने की बात कही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!