Press "Enter" to skip to content

अजय रिठौरिया बने उप पुलिस अधीक्षक

वर्तमान में नायब तहसीलदार के रूप में अम्बाह में पदस्थ हैं अजय

शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील में रहने वाले अजय रिठौरिया पुत्र प्रताप सिंह रिठौरिया का हाल ही में एमपी पीएससी द्वारा घोषित परिणाम में राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के लिए चयन हुआ है। वर्तमान में अजय रिठौरिया मुरैना जिले के अम्बाह में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत हैं। यहां बताना होगा कि अजय रिठौरिया प्रारंभ से ही प्रतिभा के धनी हैं। वह सबसे पहले अध्यापक बने, लेकिन अध्यापक बनना उनका लक्ष्य नहीं था और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत और लगन से निरंतर जारी रखी। इसके बाद वह उनका चयन सीएमओ के रूप में हुआ और वह सीएमओ के रूप में गुना जिले के आरोन में पदस्थ हुए, इसके बाद उनका चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ है। अजय रिठौरिया के पिता शिक्षक हैं। अजय रिठौरिया ने उप पुलिस अधीक्षक बनकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि नरवर सहित पूरे जिले का रोशन किया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!