
शिवपुरी। सिरसौद थाना पुलिस ने आज दोपहर के समय मुखबिर की सूचना के आधार पर दो स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 30 हजार रुपए कीमत के देशी बारूदी फटाके जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फटाके जब्त कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसौद में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से देशी बारूदी फटाके बनाने का कार्य किया जाता है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी श्री शर्मा ने मयपुलिस फोर्स के छापा मारा। इस छापामार कार्यवाही मेें शमशाद पुत्र गुलजार खां उम्र 42 वर्ष और इशाद पुत्र बक्सी शां उम्र 45 वर्ष निवासीगण सिरसौद अपने घर के अंदर देशी हाथ के फटाके धमाके बनाते हुए पाए गए। दोनों को पुलिस ने धरदबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 9 ख, 1ख भारतीय विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, एएसआई शिवचरण सिंह, एएसआई रंगलाल मेर, प्रआ मुरारीलाल, आर. अभय, राघवेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Be First to Comment