Press "Enter" to skip to content

सगाई के बाद दूल्हे ने की 2 लाख 51 हजार और पेशन प्रो बाइक की डिमांड

डिमांड पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार, दूल्हा सहित चार पर दर्ज हुआ मामला

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा में रहने वाली एक युवती की सगाई राजापुर में तय हुई थी, लेकिन सगाई के बाद लड़का एवं उसके परिजन दहेज में 2 लाख 51 हजार और होण्डा साइन मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। पुत्री के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने लड़का सहित चार के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बबीता पुत्री रामसिंह अहिरवार निवासी सिलपुरा की सगाई राजापुर के रहने वाले बलवंत पुत्र दयालीराम जाटव के साथ तय हुई थी, लेकिन सगाई के बाद बलवंत, दयालीराम, गंगाराम और सरोज 2 लाख 51 हजार रुपए और होण्डा साइन मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। उनका कहना है कि जब उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह शादी नहीं करेंगे। पूरे मामले की शिकायत बबीता के पिता रामसिंह ने खनियांधाना थाने पहुंचकर दर्ज कराई। 
महिला की शिकायत पर ससुरालीजनोंं के खिलाफ मामला दर्ज
खनियांधाना के ग्राम रामपुरा में रहने वाली रचना पत्नी अमरसिंह लोधी उम्र 22 वर्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति अमरसिंह लोधी राजाराम, रूपसिंह, सखी बाई लोधी उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते हैं। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने पति अमरसिंह लोधी, राजाराम रूपसिंह, सखीबाई लोधी के खिलाफ धारा 498ए, 323, 506, 34 ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!