
चुने गए शिवपुरी सहित 34 शहरों में से टॉप 12 को मिलेगा मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा
शिवपुरी। प्रदेश के 34 शहरों को मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए प्रतिस्पर्र्धा में चुना गया है। जिनमें शिवपुरी भी शामिल है। इन 34 शहरों में से टॉप 12 शहरों को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्र्जा दिया जाएगा और विकास के लिए सरकार द्वारा 300 करोड़ रूपए की धन राशि दी जाएगी। इस राशि से उस शहर में रोजगार के अवसर पर बढ़ेंगे वहीं पर्र्यटन, व्यापार, शिक्षा, शिल्प और सांस्कृतिक परिवेश का उन्नयन किया जाएगा। प्रदेश सरकार की मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका कहना है कि अगले कुछ वर्र्षो में शहर में कर्ई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे और विकास के लिए यहां पैसा भी खर्र्च किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त विवेक अग्रवाल ने 22 अप्रैल के अपने पत्र में बताया है कि मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए शिवपुरी का चयन किया गया है। पत्र के मिलते ही नगर पालिका प्रशासन ने मिनी स्मार्ट प्रतिस्पर्र्धा को जीतने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मिनी स्मार्ट सिटी की सूची में शिवपुरी के अलावा देवास, कटनी, रीवा, सिंगरौली, बुराहनपुर, खंडवा, भिण्ड, छिंदवाड़ा, गुना, विदिशा, छतरपुर, दमोह, मंसौर, नीमच, पीतमपुर, होशंगाबाद, इटारसी, सीहोर, बैतुल, सिबनी, दतिया एवं नागदा शामिल हैं। खास बात यह है कि मिनी स्मार्ट सिटी बनने पर शिवपुरी में पानी और बिजली की पर्याप्त आपूर्र्ति होगी। स्वच्छता का ठीक प्रबंध होगा। बेहतर सार्र्वजनिक परिवहन, ई गर्वनेंस और बेहतर नागरिक सेवायें मुहैया होंगी। स्थार्ई और टिकाऊं पर्र्यावरण के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी शिवपुरीवासियों को मिलेगा।






Be First to Comment