वारदात में बालक के साथ एक महिला के शामिल होने का संदेह, सीसीटीव्ही फुटेज से हुआ खुलासा

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के विष्णुमंदिर के पास स्थित होटल शिवम पैराडार्ईज में आयोजित एक विवाह समारोह में उस समय खलल पड़ गया जब ग्वालियर से विवाह समारोह में शामिल होने आई एक 57 वर्षीय महिला का सोने के जेबरात और नगदी से भरा बैग उड़ा लिया गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह बारदात 9-10 वर्षीय बालक और एक महिला ने मिलकर अंजाम दी है। कथित आरोपी महिला ने फरियादी ऐजाज बानो को बताया था कि उसकी साड़ी पर दही लगा है। उसे साफ कर लो, लेकिन जैसे ही ऐजाज बानो बैग रखकर साड़ी साफ करने गई वैसे ही नाबालिग बालक उसका बैग लेकर भाग निकला। यह दृश्य सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें उक्त बालक भागते हुए दिखार्ई दिया है वही यह भी दिखा है कि लगभग आधा घंटे से वह ऐजाज बानो के आसपास मौजूद रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत शनिवार को होटल शिवम पैराडईज में झांसी तिराहा निवासी अब्दुल अतीक उर्फ अत्तु की दो बेटियों रूकसार और आरजू का विवाह आयोजित किया जा रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए ग्वालियर के निंबालकर की गोट निवासी एजाज बानो पत्नि बाहिद मोहम्मद सिद्दकी आर्ई हुई थी जो होटल के कमरा नम्बर 102 में रूकी हुई थी। रात्रि करीब 10:30 बजे किसी अनजान महिला ने उनसे कहा कि आपा आपकी साड़ी पर दही लगा है उसे साफ कर लो। जिसे साफ करने के लिए एजाज बानो बाथरूम में गर्ई उनका बैग वहीं बेड पर रखा हुआ था। जब वह लौटी तो बैड़ से बैग गायब मिला। जिसमें दस हजार रूपए नगदी और मोबाइल सहित तीन लाख रूपए कीमत के आभूषण रखे हुए थे। जैसे ही चोरी का समाचार उनके परिजनों को मिला तो शादी की खुशी में खलल पड़ गया और मेहमानों ने शादी छोड़कर चोर को ढूंढने का सिलसिला शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद वहां पुलिस भी पहुंच गर्ई। जहां होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की गर्ई साथ ही सीसी टीव्ही फुटेज भी देखे गए। जिसमें एक 12 वर्षीय बालक लगभग आधा घंटे तक पीडि़त महिला का पीछा करते हुए देखा गया। बाद में वह वीडिया फुटेज में भागता हुआ भी दिखा।






Be First to Comment