Press "Enter" to skip to content

बजरी भरने आए ट्रक चालक की कुएं में गिरने से मौत

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र की सिरसोना खदान पर बजरी भरने आए ट्रक चालक की रात्रि में कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुबह पानी लेने के लिए कुएं पर गया होगा तभी पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 

जानकारी के अनुसार राजू पुत्र लालाराम परिहार उम्र 27 वर्ष निवासी बदरवास शनिवार को बदरवास से ट्रक में बजरी भरने के लिए करैरा क्षेत्र में स्थित सिरसोना खदान पर अन्य साथियों के साथ आया हुआ। रात्रि में खाना खाने के बाद राजू ट्रक के अंदर सो गया जबकि अन्य लोग ट्रक की बोनट पर सो गए। सुबह जब अन्य लोग उठे तो राजू गायब मिला उसकी खोजबीन की तो कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं के पास में राजू की चप्पलें रखी हुई मिलीं। जब लोगों ने कुएं में तलाश की तो राजू का शव कुएं में मिला। घटना की सूचना करैरा पुलिस को दी। करैरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया। बताया जा रहा है कि कुएं ऊपर तक भरा हुआ था और उसमें हाथ डालकर पानी भरते हैं शायद राजू भरने के लिए कुएं पर गया होगा और फिसलने से कुएं में गिर गया होगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!