Press "Enter" to skip to content

ट्रेक्टर की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, दो घायल

शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा


शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ठर्री में बाइक सवार तीन लोगों को विपरीत दिशा से आ रही ट्रेक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे पूर्व सरपंच सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से पूर्व सरपंच की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हेा गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेतवास का पूर्व सरपंच सिरनाम सिंह रावत अपने साले और बहनोई के साथ ग्राम कुड़ावदा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी ग्राम ठर्री के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रेक्टर-ट्रॉली ने इनकी बाइक में टक्कर मारी दी जिससे ये तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते इन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान सिरनाम सिंह की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!