Press "Enter" to skip to content

पेंशनर्स ने प्रधान मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कोलारस
 पेशनरो ने अपनी मांगो को लेकर गुरूवार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
कोलारस मुख्यालय पर मौजूद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन में मध्य प्रदेश व
छत्तीसगढ के पुन: गठन अधिनियम में पेंशनर्स के हितो के विपरीत किये गये
प्रवधानो को लोप्त करने की मांग की गई पेंशनर संघ कोलारस के सदस्य स्थानीय
रेस्ट हाऊस से एक रेली की शक्ल में गुरूवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और
एसडीएम प्रजापति को ज्ञापन दिया। हमारे संबाददाता दीपक बत्स को पेंशनरो ने
बताया कि २ राज्यो के पुन: गठन के अव 17 वर्ष हो चुके है। ऐसे में दोनो
राज्यो के परस्पर सहमति का प्रावधान केवल पेंशनर्स को व्याकुल और नुकशान
पहुचाने बाला है। पेंशनर्स संघ ने आर्थिक देयको पर दोनो प्रदेशो की पूर्व
सहमति आवश्यक है यह प्रावधान अधिनियम की धारा 72 के अंतर्गत विलोपित किया
जाना जरूरी है। ज्ञापन देने बालो में रामनिवास भार्गव स्वास्थ्य विभाग,
रामनिवास भार्गव शिक्षक, कैलाश नारायण भार्गव, कालूराम लोधी, जशरथ सिंह
जाट, मजीत खान, मांगीलाल सेन, मेहबूब खां, हरस्वरूप गौड, ब्रजबल्लभ भार्गव
सहित समस्त पेंशनर्स कर्मचारी उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!