Press "Enter" to skip to content

अज्ञात कारणों के चलते शराबी युवक ने गटका जहर

Image result for युवक ने गटका जहर

कोलारस।
जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया में शराबी
युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस बात की सूचना परिजनों ने
तत्काल डायल 100 को दी। जहां डायल 100 युवक को लेकर बदरवास उप स्वास्थ्य
केन्द्र पहुंची। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए जिला
चिकित्सायल रैफर कर दिया। उसके बाद जिला चिकित्सालय में भी युवक की गंभीर
हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट
गई है। 

जानकारी के अनुसार भूरा लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी टोरिया अपने घर से गांव
में गया हुआ था। तभी शराब के नशे में किसी से उसका विबाद हो गया। विबाद के
बाद युवक ने घर आकर सल्फास का सेवन कर लिया। युवक की पत्नि ने बताया है कि
भूरा लोधी शराब का आदि था और बीते आठ दस दिन से कुछ ज्यादा ही शराब पी रहा
था और आज शराब के नशे में ही उसने सल्फास का सेवन कर लिया है। युवक की
हालात गंभीर बताई गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!