

शिवकांत सोनी, खनियांधाना। एक ओर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान स्वर्णिम मध्यप्रदेश का बादा हर जगह जाकर मंच के माध्यम से कर रहे हैं, वही खनियाधाना के मुहारीकलां में जहां आज आदिवासी नेता व पूर्व उपसरपंच बिट्टी आदिवासी की हार्ड अटैक से मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजन जब उपसरपंच के शव की अंत्येष्टि के लिए शमसान घाट ले जाने लगे तो रास्ते में आदिवासी बस्ती के नलवाई के नाले पर बिना पुलिया के नाले में कमर के ऊपर पानी वह रहा था, और कोई रास्ता भी नही था परिजनों ने शवयात्रा को नाले में से होकर गुजरना पड़ा और वहाँ जिस नाले से निकाले तो वहां कमर से ऊपर तक पानी वह रहा था सभी रास्ते बंद होने के कारण शव यात्रा को उस नाले बाले रास्ते तक भरे पानी से गुजरना पड़ा।
यहा बतां दे कि मुहारीकलां में बरसात के दिनों में चार माह तक लगभग यही हालात बने रहते है जिसके कारण लोगों को अंत्येष्टि के लिए ही पानी भरे नाले से होकर गुजरना पड़ता है। हांलाकि इस नाले के दोनों और रोड़ तो स्थिति है परंतु इस रोड़ पर पुलिया नहीं होने के कारण लोगों को पानी से गुजरना पड़ता है। वही जहाँ अन्तिम संस्कार किया क्या वहा भी पानी पानी था और बगैर कोई व्यवस्था के खुले में ही अन्तिम संस्कार करना पड़ा।






Be First to Comment