Press "Enter" to skip to content

घटिया पुल निर्माण पर गिरी गाज, PWD के चार अफसर सस्पेंड

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 3 महीने पहले आठ करोड़ की लागत से तैयार पुल का आधा हिस्सा बह जाना के मामले में लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चार विभागीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसमें दो उपयंत्री एक प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सहित एक सहायक यंत्री भी शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक निलंबित अफसरों में बी के माथुर तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी, एस एल शर्मा तत्कालीन उपयंत्री, के एस भदौरिया उपयंत्री, रविंद्र शर्मा उपयंत्री को निलंबित किया गया है। आदेश में बताया गया है कि पुल का निर्माण मार्च 2018 में ही पूरा किया गया था। स्पष्ट है कि पुल के कार्य को सर्वेक्षण एवं निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता बरती गई। जिसके कारण शासन को वित्तीय हानि के साथ-साथ विभाग की छवि भी धूमिल हुई है।

गौरतलब है कि शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में करोड़ों की लागत से कूनो नदी पर बना पुल पहली बारिश में ही बह गया। बताया जा रहा है कि ये पुल करीब 7 करोड़ रुपए से अधिक खर्च में बना था।करोड़ों रुपए की लागत से बने इस पुल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने ही किया था। करीब 3 महीने पहले ही 29 मई 2018 को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका लोकार्पण किया था और लोकार्पण के कुछ ही महीनों में पुल ही बह गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!