Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची से मची हलचल

कांग्रेस को करना पड़ा है खंडन
वायरल हुई सूची को बताया जा रहा है गोपनीय
भोपाल-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया से गुजर रही है और इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई उम्मीदवारों की एक कथित सूची ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस सूची से किनारा करते हुए इसका खंडन किया है।

कांग्रेस की प्रदेश मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने गुरुवार को इस सूची को पूरी तरह फर्जी बताया। राज्य के अधिकांश सोशल मीडिया समूहों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की सूची वायरल हो रही है, इस सूची को कांग्रेस की गोपनीय सूची बताया जा रहा है। सूची में 230 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं जिसे लेकर कांग्रेस के दावेदारों के बीच हलचल मची हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!