Press "Enter" to skip to content

अब दो घंटे बाद आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

Image result for congress
भोपाल -मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची अब 2 घंटे बाद यानी कि 4:00 बजे के आस पास आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दिल्ली में हुई अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ में पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही है। अभी 1:30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह को कांग्रेस में शामिल कराया गया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस कार्यालय में मौजूद रहे। पहले संभावना जताई जा रही थी कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों की सूची घोषित कर सकते हैं लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की सूची नहीं आई बल्कि संजय सिंह को कांग्रेस में प्रवेश कराया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!