
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया आज 5 नवम्बर को अपना नामांकन फार्म कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल करेंगी। यशोधरा राजे स्टेण्ड स्थित उत्सव वाटिका से कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फार्म दाखिल करने के लिए शहर के माधव चौक, गांधी चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए यशोधरा राजे जी सिंधिया शिवपुरी विधानसभा 25 से नामांकन भरने के लिए रवाना होंगी जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचेगी जहां अपना नाम निर्देशन फार्म जाम करेंगी।
साथ ही पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद भारती भी आज अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश करने जाएंगे। प्रहलाद भारती को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार पोहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है।






Be First to Comment