कोलारस- कोलारस में नगर परिषद के अन्तर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 7 में वस्ती कीओर जाने वाले रास्ते में स्टीट लाईट न होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा था हमारे समाचार पत्र द्वारा बीते रोज रास्तों में अंधेरा के नाम से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद अगले दिन ही अध्यक्ष ने कर्मचारीयो को स्टीट लाईटे लगाने का आदेश दिया और जहा जहां लाईटे नहीं लगी थी वहां स्टीट लाईटे लगवाई गई । वार्ड 7 में कर्मचारीयों की लफारवाही के चलते अनेक दिनों से अंधेरा व्याप्त था परन्तु रात होते ही उजाला दिखाई दे रहा है वार्ड के नगरिको ने नगर परिषद अध्यक्ष का आभार व्याक्त कर समाचार पत्र को भी धन्यवाद दिया है जो समय समय पर जनता की समस्याओ को खबर बनाकर प्रमुखता के साथा प्रकाशित करता है ।
इनका कहना है-
- आपके द्वारा मेरा ध्यान स्टीट लाईटों की तरफ दिलाया गया इस समय हवा चल रही है और तार निकल जाते है जिससे स्टीट लाईटे बंद हो जाती है , और कोलारस नगर परिषद में 15 वार्ड आते है जिनमें मेरे द्वारा प्रतिदिन वार्ड – वार्ड जाकर समस्या पूछ कर उनको हल कराई जा रही है इस समय पानी की समस्या अधिक है हमने सदर बाजार में पानी की समस्या होने पर बोर खनन करवाये है और वार्डों में टेंकर द्वारा पानी भेजा जा रहा है। यदि कोई भी समस्या हो तो वार्ड के लोग मेरे मोवाईल नबंर पर मुझे बताये।इनकी समस्या का तुरन्त निपटारा किया जायेगा।
रविन्द्र शिवहरे, अध्यक्ष नगर परिषद कोलारस कोलारस






Be First to Comment