बालोद। नगर के ड्रीम इंडिया स्कूल के 5 बच्चों को ब्लू
व्हेल चैलेंजिंग गेम खेलते पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। कुछ बच्चे पहले
स्टेज पर थे तो कुछ 50 दिन के इस गेम के अंतिम टास्क के निकट एफ-57 तक
पहुंच गए थे। इनके हाथों में चीरा देख एक जागरूक व्यक्ति ने एसपी को सूचना
दी।
बच्चों को चिकित्सकों की देखरेख में अलग रखा गया है। पुलिस ने
पालकों को बुलाकर जब इसकी जानकारी दी तो कुछ फूट-फूटकर रो पड़े। उधर जशपुर
के बाद सुदूर आदिवासी इलाके दंतेवाड़ा तक खूनी ब्लू व्हेल गेम के शिकार मिले
हैं। यहां के एक स्कूल के 14 बच्चों के हाथ में ब्लू व्हेल जैसे निशान पाए
गए।
कई बच्चों को मौत के मुंह में झोंक देने वाला ब्लू व्हेल
चैलेंजिंग गेम का जिले में पहली बार मामला सामने आया है। एक जागरूक व्यक्ति
ने बच्चों के हाथों में चीरे का निशान देख उनका पीछा किया तो बच्चे ड्रीम
इंडिया स्कूल के मिडिल स्कूल के निकले।
जानकारी मिलने पर एसपी दीपक
झा, एएसपी जेआर ठाकुर, स्पेशल जुनाइल पुलिस (विशेष किशोर इकाई) की टीम 2
डॉक्टरों को लेकर बिना किसी को बताए स्कूल पहुंची। बच्चों के हाथ में निशान
देख पूछताछ की तो उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से गेम खेलने की बात
स्वीकारी।
वे ब्लेड व डिवाइडर से हाथों को कट लगाकर व्हेल का आकार
बनाने के करीब पहुंच गए थे। पुलिस ने पालकों को बुलवाया और उन्हें ढांढस
बंधाने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा की। पुलिस के मुताबिक ब्लू
व्हेल गेम में बच्चों के फंसने की खबर आने के बाद एहतियातन कुछ लोगों को
बच्चों की निगरानी पर लगाया गया है। पुलिस को ऐसे ही एक व्यक्ति ने इस
मामले की सूचना दी थी।
निजी स्कूल के 5 बच्चे ब्लू व्हेल गेम खेलते मिले
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हेलमेट जागरूकता अभियान: पिपरसमा चौराहा व कृषि मंडी पर लोगों को किया जागरूक / Shivpuri News
- नशे में धुत मिला सरकारी शिक्षक, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप / Shivpuri News
- फर्जी वसीयतनामा बनाकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, करैरा में हड़कंप / Shivpuri News
- भाई की शादी में हुई मुलाकात, प्यार परवान चढ़ा—रिश्ता टूटा तो कर ली लव मैरिज, दंपत्ति ने मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- किस्त विवाद बना खूनी संघर्ष: युवक पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां और धमकी का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment