Press "Enter" to skip to content

कश्मीर के पत्थरबाजों को मुंहतोड़ जबाव देंगे शिवपुरी में विशेष ट्रेनिंग लेने वाले 500 कमांडो


420 घंटे की कठिन ट्रेनिंग से गुजरकर हुए पोस्टिंग के लिए रवाना

शिवपुरी।
कश्मीर के पत्थरबाजों से निपटने देशभर के पेरा मिलिट्री फोर्सेस से चुनकर
500 जबानों को शिवपुरी के सीआईएटी कैम्प में 420 घंटे की कठिन ट्रेनिंग के
बाद पोस्टिंग के लिए रवाना कर दिया गया है। अब यह कमांडो कश्मीर पहुंचकर
पत्थरबाजों से निपटेंगे। इन कमांडो के जम्मू कश्मीर पहुंचने के बाद अब
आतंकी लोगों की आड़ लेकर किसी भी परिस्थिति में बच नहीं सकेंगे। देश के
विभिन्न अंचलों से आए 500 कमांडो ने पत्थरबाजों से निपटने की ट्रेनिंग के
साथ सर्जिकल स्ट्राइक के गुर 4 हप्ते में 420 घंटे की काउंटर टेरेरिस्ट
ट्रेनिंग लेकर सीखे हंै जिसके बाद आतंकियों की शामत आना तय है। खास बात यह
है कि इन प्रशिक्षित कमांडो को जम्मू कश्मीर में तैनात किया जाएगा जो हर
विषम परिस्थिति के दौरान आतंकी के हर हमले और उसकी कूटनीति को विफल करने का
न केवल माद्दा रखते हैं वरन पूरी वेली की सुरक्षा भी कर सकते है। शहर के
10 किमी दूर बने सीआईएटी का केंप इन दिनों देश के उन कमांडों के लिए बेहद
अहम है जो कुछ कर गुजरने का फोलादी इरादा अपने अंदर रखते हैं। ऐसे कमांडो
को देश भर से चुना जाता है और वह आतंकवादियों से हर परिस्थिति का मुकाबला
करने के लिए तैयार रहते है।

शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी बनाए गए मजबूत
इस
काउंटर टेरेरिस्ट ट्रेनिंग के दौरान चयनित ट्रेनीज को प्रतिदिन 15 घंटे की
बेहद कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पडा है। जिसमें सुबह 5 बजे से लेकर रात 8
बजे तक के 15 घंटे में न केवल शारीरिक रुप से उन्हे मजबूत बनाने की शिक्षा
दी गई वरन मानसिक रुप से भी उन्हे वह गुर विशेषज्ञों द्वारा सिखाए गए जो इस
काउंटर टेरेरिस्ट ट्रेनिंग का बेहद अहम हिस्सा है। और यह ट्रेनिंग भी उस
संस्थान द्वारा दी गई है जो देश में प्रीमियम इंस्टीटयूट के नाम से जाना
जाता है।

पत्थरबाजी से बचने में माहिर कमांडो
अब से कुछ समय
पहले जब आंतकियों ने खुद को बचाने के लिए बार्डर पर सिवेलियन का सहारा
लेकर सेना पर पत्थर बाजी कराई थी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को आतंकी
अंजाम दें तो उसका मुकाबला कर आतंकी का खात्मा केसे करें और इसके लिए
सिवेलियन का बचाव करते हुए आतंकी को चंगुल में कैसे लें,इसकी ट्रेनिंग भी
जांबाजों को दी गई।

इनमें की दक्षता हासिल
-बाधाओं को पार करने के गुरे
 -मेंटल मोटीवेशन
-शूटिंग ट्रेनिंग
-फायरिंग ट्रेनिंग
-इंर्फोमेशन मिलने पर कैसे मुकाबला करना है
-पत्थर बाजी के दौरान कैसे सिवेलियन को कम से कम नुकसान पहुंचाकर आंतकी को गिरप्त में लेना है।
-एक्सपोसिव से बचाव
-सर्जीकल स्ट्राइक के गुर
-अभियान के टेक्टिक्स की जानकारी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!