शिवपुरी। अप्रैल का महीना समाप्त होने को है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं आज शनिवार को भी पारा गर्म रहा। जिसके चलते दिन के समय लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़ों ने लोगों का रास्ते पर निकलना मुश्किल कर दिया। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास है जिसके चलते रात के समय भी गर्मी का अहसास बना रहा। मौसम के जानकारों की मानें तो अप्रैल के अंत तक तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। अचानक बड़े तापमान और लू के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल में बड़ी संख्या में उल्टी दस्त व हीट स्ट्रोक के मरीज पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और जो लोग निकल भी रहे हैं वे मुंह पर साफी, चश्मा बांधकर निकलने को मजबूर हैं।






Be First to Comment