Press "Enter" to skip to content

रंजिशन दो पक्षों में चले लाठी-लुहांगी, बंदूक से किया फायर, आठ पर 307 का केस दर्ज

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के सिंघारई गांव में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में झगड़ाहो गया। एक पक्ष ने बंदूक से फायर झोंक दिए। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जबकि लाठी-लुहांगी और फर्शों से 11 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरियादी रिंकेश पुत्र वीरसिंह यादव की रिपोर्ट पर आरोपी शीलकुमार यादव, कल्ले यादव, देशराज यादव, रामसिंह यादव, शत्रुघन यादव, विजय कुमार यादव, बेताल यादव और नरेन्द्र यादव के खिलाफ 307 सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी देशराज यादव की रिपोर्ट पर आरोपी जहार सिंह यादव, वीरसिंह यादव, महेन्द्र यादव और कल्ला यादव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस झगड़े में दूसरे पक्ष के कल्ले यादव ने 12 बोर की बंदूक से फायर झोंक दिया। रिंकेश यादव के पैर में छर्रे लगने से घायल हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से कुल 12 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक पक्ष के सर्वाधिक 8 लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!