
कोलारस। कोलारस क्षेत्र का भट्टुआ का तालाब फूटने से अचानक गुंजारी नदी में पानी बढ़ गया जिससे कोलारस कस्बे में गुंजारी नदी किनारे रहने वाले 17 लोग गुंजारी नदी किनारे फंस गए। इसकी जानकारी लगने पर कोलारस थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोलारस एवं होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। फंसे लोगों में बच्चे सहित महिलाएं भी शामिल थीं।






Be First to Comment