ऋषि गोस्वामी टीकमगढ़: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समर्रा में बुधवार को एक नवजात का शव नाली में पड़ा मिला। खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पंचायत सरपंच ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे ग्राम पंचायत समर्रा में जानकी रमन मंदिर के पास नाली में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। तत्काल डायल 100 पुलिस को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
लोगों का कहना है कि मंगलवार देर रात किसी ने नवजात का शव चोरी छिपे नाली में फेंका है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के तुरंत बाद बच्चे को फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है।
आंगनबाड़ी केंद्र में होगी पूछताछ
ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है। पुलिस आंगनबाड़ी केंद्र से जानकारी लेकर इस बात का पता लगा रही है कि गांव में कितनी महिलाएं गर्भवती हैं। इसके अलावा हाल ही में किस महिला की डिलीवरी होनी थी

नाली में मिला नवजात का शवः पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment