ऋषि गोस्वामी टीकमगढ़: जिले में शीतलहर का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 5 दिनों से लगातार आसमान में बादल छाए हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि रात का तापमान 9-10 डिग्री के बीच चल रहा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में महज 6 डिग्री का फर्क रह गया है। आज एक बार फिर दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शीत लहर के कारण सुबह 9 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री दर्ज गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 17.1 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया था। घने कोहरे व बादलों से दिन और रात में एक जैसी ठंड सता रही है।
बीते 98 घंटे से दिन में धूप नहीं निकली है। जिसके चलते ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 48 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इसके बाद आसमान से बादल छंटने के बाद रात के तापमान में भी गिरावट होगी।
5 दिन में 9 डिग्री गिरा दिन का पारा
शीत लहर और बादल छाने के कारण दिन के तापमान में बीते 5 दिनों के दौरान 9 डिग्री की कमी आई है। गुरुवार को दिन का तापमान 25.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था, जो सोमवार को घटकर 17 डिग्री और मंगलवार को 16 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन का तापमान लगातार गिरने से लोगों को सुबह से लेकर शाम तक कड़ाके की ठंड सता रही है।

98 घंटे से नहीं निकली धूपः 16 डिग्री पर पहुंचा दिन का पारा, रात और दिन के तापमान में सिर्फ 6 डिग्री का फासला
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News





Be First to Comment