Press "Enter" to skip to content

गांव में सड़क और बिजली की समस्या से परेशान महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची कलेक्ट्रेट, निराकरण की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को गांव में सड़क और बिजली की समस्या से परेशान महिलाओं ने समस्याओं के निराकरण करवाये जाने की गुहार जिला कलेक्टर से लगाई है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि हम ग्राम पंचायत ईटमां के ग्राम रायचन्दखेडी के निवासी हैं हमारे गांव से मार के लिये 2 किलोमीटर का रास्ता अत्यन्त ही खराब है जिससे आने जाने में गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा दूसरी समस्या बी.पी. एल. कार्डधारियों के स्थाई विद्युत कनेक्शन है लेकिन डी.पी स्थापित नहीं होने से लाईट प्राप्त नहीं हो रही है। महिलाओं ने समस्याओं के निराकरण की गुहार कलेक्टर से लगाई है।
समस्याओं से परेशान ग्रामीण:
महिलाओं ने बताया कि रायचन्दखेडी में हमारे ग्राम से मार के लिये 2 कि.मी. रास्ता अत्यन्त ही खराब है जिससे आने जाने में गंभीर समस्या बनी हुई है। हमारे बच्चों को पढने के लिये आने जाने के लिये कोई रास्ता नहीं है इसी रास्ते से जाते है जिसमें बड़े बडे गड्डे व उवडखावड रास्ता बना हुआ है। एवं वर्षाकाल के दिनों में तो रास्ता अन्यत्य ही खराब हो जाता है। व पूर्ण रूप से बन्द सा हो जाता है इसलिये हम चाहते हैं कि उक्त 2 किलो मीटर रास्ते को बनवाया जाना आवश्यक है। दूसरी समस्या बी.पी.एल. कार्डधारियों के स्थाई विद्युत कनेक्शन विभाग द्वारा दिये गये है लेकिन डी.पी. स्थापित नहीं की गई है जिससे हम गरीबों को लाईट प्राप्त नहीं हो रही है हमारे बच्चे पढ नहीं पा रहे। जिला कलेक्टर ने संबद्ध विभागों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!