शिवपुरी: जिले की पोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी मंगेतर पर शादी में दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। युवती ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस सहित महिला थाने में दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि शादी तय होने के एक साल बाद जब शादी का समय आया। अब मंगेतर की ओर से 5 लाख रुपए नगद और एक कार की मांग की जा रही है। ऐसा ना करने पर मंगेतर शादी न करने की धमकी दे रहा है।
पोहरी थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2022 में ठर्रा गांव के रहने वाले राज कुमार जाटव से तय हुई थी। उस दौरान दहेज की कोई बात तय नहीं हुई। अक्टूबर-2023 में मेरे परिजनों ने शादी करने के लिए राजकुमार और उसके परिजनों से संपर्क साधा था। राजकुमार के तरफ से 5 लाख रुपए की मांग और एक चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी।साथ ही न देने पर शादी तो तोड़ने की धमकी दी जाने लगी।
युवती का कहना है कि उसके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं हैं। जो राजकुमार की मांग को पूरा कर सके। राजकुमार की मांग और शादी रद्द करने की धमकी से मेरे माता-पिता परेशान हैं। इसी के चलते वह मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचीं और राजकुमार पर दहेज एक्ट की धाराओं में कार्रवाई चाहती है।

युवती ने मंगेतर पर लगाए दहेज मांगने के आरोप: शादी के लिए 5 लाख रूपए और कार की डिमांड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment