Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर: एक की मौत, एक घायल, ससुराल में पत्नी से मिलकर लौट रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र धोलागढ़ फाटक के पास सोमवार रात करीब 8 बजे फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे घायल हुए दोनों बाइक सवारों को 1033 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन बाइक चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे बाइक सवार का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

शकलपुर के रहने वाले रामलखन उर्फ फोटू पुत्र रामलाल आदिवासी ने बताया कि वह अपनी ससुराल कैरऊ अपनी पत्नी से मिलकर अपनी बुआ का लड़के विशाल आदिवासी के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। बाइक विशाल चला रहा था। इसी दौरान बाइक में धोलागढ़ फाटक के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसकी आंखे जिला अस्पताल में खुली। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!