शिवपुरी: शहर की थीम रोड़ बजाज शोरूम के सामने सोमवार की रात 12 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, कार का ड्राइवर इतने पर ही नहीं रुका, वह कार में फंसी बाइक को लगभग 200 मीटर दूर रेडियंट कॉलेज तक घसीटकर ले गया, इसके बाद कार को लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के जसराजपुर गांव निवासी जंडेल परिहार (21) और राज राठौर (21) निवासी अमृत विहार कालोनी पल्सर बाइक पर सवार होकर बजाज शोरूम के सामने से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद कार का ड्राइवर बाइक को घसीटते हुए करीब 200 मीटर तक ले गया। जहां रेडियंट कॉलेज के सामने बाइक सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकराने के बाद दूर जा गिरी, इसके बाद कार का ड्राइवर कार को मौके से भगा ले गया। बाइक में टक्कर के बाद बाइक सवार राज राठौर और जंडेल परिहार दूर जा गिरे थे। इस घटना में जंडेल गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घायल राज राठौर के मुताबिक वह और जंडेल, राजेशवरी रोड़ स्थित सुमन बेकरी की दुकान बंद कर झांसी तिराहा पर बाइक में पेट्रोल भराने पहुंचे थे। इसके बाद हम लौट रहे थे इसी दौरान बजाज शोरूम के सामने पीछे आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार बाइक को अपने साथ घसीटती हुई अपने साथ ले गई। राज ने बताया कि सड़क हादसे के बाद कुछ लोगों ने कार का पीछा किया था कार को कार के ड्राइवर ने श्रीराम टाकीज में ढक के रख दिया था। जिसके लोगों ने फोटों भी खींच लिए थे। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

तेज रफ़्तार कार ने आधी रात को बाइक में मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटते ले गया बाइक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment