Press "Enter" to skip to content

बिजली विभाग के कर्माचारियों पर चले लाठी डंडे, कनेक्शन काटने आए लाइनमैन और मीटर रीडर को पिता-पुत्र ने पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी: जुगेहा गांव में सोमवार को बिजली कनेक्शन काटने गए बिजली विभाग के लाइनमैन और मीटर रीडर को पिता-पुत्र ने लाठियों से पीट दिया। विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की है।

बिजली विभाग का लाइनमैन राजकुमार और मीटर रीडर कृष्णकांत शर्मा सोमवार को अमोला थाना क्षेत्र के जुगेहा गांव में बिजली काटने गए थे। वह उनकी बिजली काट रहे थे, जिनके बिल कई समय से बकाया थे। गांव में रहने वाले गोविंदी पाल के खेत का बिल भी बकाया था। पहले लाइनमैन ने बिल भरने को कहा। लेकिन गोविंद ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद लाइनमैन ने गोविंद पाल के खेत की बिजली काट दी। इससे नाराज गोविंद और उसके बेटे ने विभाग के कर्मचारियों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी। पीड़ित बिजली विभाग के कर्मचारी ने अमोला थाना में पिता-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!