शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र में तुलसी नगर में सीएम राइज स्कूल के शासकीय शिक्षक के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि शिक्षक परिवार सहित मथुरा- वृंदावन में दर्शन करने गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की वारदात पता शिक्षक को बापस घर लौटने के बाद लगा। शिकायत के बाद देहात थाना पुलिस ने चोरी की वारदात की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक तुलसी नगर के रहने वाले शासकीय शिक्षक बलराम झा अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार मथुरा-वृंदावन दर्शन के गए हुए थे। आज सोमवार को 4 बजे के लगभग शिक्षक का परिवार बापस दर्शन कर घर लौटा था। उन्होंने जैसे ही घर के अंदर प्रवेश किया तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर घुसने पर देखा तो पता चला कि पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लाक टूटा हुआ था।
शिक्षक बलराम झा ने बताया कि अलामरी रखे तीन सोने के हार, तीन सोने की चूड़ी के सेट, एक बेंदा, एक सोने का बड़ा मंगलसूत्र, सोने के दो छोटे मंगलसूत्र, दो बड़ी जेंट्स अंगूठी, चार लेडिज अंगूठी, चांदी के एक बड़ी करधौनी, दो छोटी करधौनी, चांदी की एक जोड़ बड़ी तोड़िया, छह जोड पायलें, सोने की एक जोड़ झुमकी, चार जोड़ टाप्स चोरी करके ले गए। इसकी शिकायत देहात थाना में दर्ज कराई गई है।
बेटों की शादी के लिए बनवाये थे लाखों के जेबरात चोरी
शिक्षक बलराम झा ने बताया कि उसने अपने बेटों की शादी के लिए बहूओं के लिए जेवरात बनवा कर रखे हुए थे। शिक्षक ने बताया कि उन्हें रविवार की शाम तक वापस लौट कर घर आ जाना था लेकिन कोहरा होने की वजह से उन्हें ग्वालियर अपने परिवार के साथ रविवार को रुकना पड़ा था इसके बाद आज वह अपने घर पहुंचे थे जहां उनके घर में चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

शिवपुरी में सूने घर से 10-12 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए चोर, गिरिराज जी की परिक्रमा देने गया था परिवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment