शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुरिच्छा में रविवार को सहायक सेक्रेटरी महेंद्र तोमर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने गुरिच्छा की महिला सरपंच नीलम तोमर उसके पति राजा भैया तोमर ससुर मंगल सिंह तोमर देवर सेंटू सिंह तोमर भोलू,दीपेन्द्र,लोकेन्द्र,सतेन्द्र,और मिन्टू तोमर के खिलाफ धारा 307,324,294,506,147 और धारा 149 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस मामले के सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सरपंच नीलम तोमर बोली इसे जान से खत्म कर दो:
जानकारी के अनुसार गुरिच्छा के सहायक सेक्रेटरी महेंद्र सिंह तोमर के भाई योगेन्द्र सिंह तोमर ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि महेन्द्र सिंह तोमर ग्राम पंचायत गुरिच्छा मे सहायक सैकेट्री के पद पर कार्यरत है। रविवार की सुबह करीबन 10.00 बजे की बात है शासन की मिटिंग मे मौखिक आदेशानुसार जन अभियान आदेश के तहत आदिवासियों के आवास (कुटीर) में रह रहे परिवारों के नाम जोडने के लिये देवपुर गया था। आदिवासियों के नाम जोड रहा था तभी ग्राम गुरिच्छा से महेन्द्र के पास खबर आई कि ट्रेक्टर से तेरे साथ मारपीट करने के लिये राजा भैया सरपंच के परिवार के लोग आ रहे है। महेन्द्र सिंह को पता चला तो अपनी बुलेरो गाडी चालू करके गुरिच्छा तरफ आ रहा था जैसे ही महेन्द्र बीरमपुर तालाब के पास पहुंचा तो पुरानी रंजिश पर से मोटर साईकल से सेन्टू, मंगल सिंह, राजा भैया आये और महेन्द्र सिंह की बुलेरो गाडी के सामने अपनी मोटर साईकल लगा दी और महेन्द्र सिंह तोमर का रास्ता रोक लिया और महेन्द्र तोमर को तीनों लोग गंदी गंदी गालिया देने लगे गालियों की आवाज सुनकर मैं, मनोज, माँ गीता व मनोज की पत्नि कमलेश वहां पहुंच गये। महेन्द्र सिंह गालिया देने से मना कर रहा था तब तक पीछे से ट्रेक्टर भी आ गया ट्रेक्टर मे सरपंच श्रीमती नीलम् तोमर, भोलू, दीपेन्द्र, लोकेन्द्र, सतेन्द्र, मिन्टू आ गये सरपंच श्रीमती नीलम तोमर बोली कि इसको जान से मार दो एवं राजा भैया ने जान से मारने की नीयत से महेन्द्र सिंह के सिर मे लाठी मारी महेन्द्र ने अपने बचाव मे बाँया हाथ आगे कर लिया लाठी महेन्द्र के सिर मे होते हुये बाँये हाथ की कोहनी के पास लगी सिर एवं कोहनी मे चोटे आई है। तथा दूसरी लाठी राजा भैया ने जान से मारने की नीयत से सिर में मारी महेन्द्र ने अपना दाहिना हाथ आगे कर लिया दाहिने हाथ की बाजू मे लगी चोट आई है। फिर सेन्टू तोमर, मंगलसिंह तोमर, नीलम तोमर, भोलू तोमर, दीपेन्द्र तोमर, लोकेन्द्र तोमर, सतेन्द्र तोमर, मिन्टू तोमर ने एक राय होकर लाठियों एवं डण्डों से जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे मारपीट मे महेन्द्र तोमर के दाहिने पैर की जाँच एवं पीडली के पास, दोनों हाथों के बाजुओं एवं कोहनी मे चोटे आई व पीठ में जगह जगह एवं दोनों तरफ पसलियों में मुंदी चोटे आई है। लडाई झगडे की आवाज सुनकर मैं मेरा भाई मनोज व मनोज की पत्नि कमलेश तथा माँ गीताबाई आ गये थे। हमने बीच बचाव किया व घटना देखी है फिर सभी लोग महेन्द्र सिंह को मरा समझकर वहाँ से चले गये। पुलिस ने महिला सरपंच समेत सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहायक सेक्रेटरी महेंद्र तोमर पर हमले के आरोप में सरपंच नीलम तोमर समेत 9 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment