Press "Enter" to skip to content

भैंसें चोरी कर भागे बदमाशों को हिम्मती गांव वालों ने हाईवे पर पीछा कर पकड़ा, 1चोर और लोडिंग वाहन पुलिस को सुपुर्द / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ककरवाया गांव से बीती रात भैंसें चोरी कर भागे चोर गिरोह को ग्रामीणों ने हाईवे पर पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान 5 चोर एक लोडिंग वाहन को लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें भी सतनवाड़ा थाना पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा चोरों के कब्जे से चोरी गई दो भैंसें बरामद कर
एक चोर और लोडिंग वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात ककरवाया गांव के महेंद्र रावत के घर से अज्ञात चोर गिरोह दो भैंसों को खोल कर लोडिंग वाहन में लाद कर चोरी कर ले गए।
गांव से लगातार हो रही भैंसों की चोरी से सतर्क गांव वालों को जैसे ही भैंस चोरी की सूचना लगी एकत्रित हुए गांव वालों ने अपने निजी वाहनों से भैंस चोर गिरोह का हाईवे पर पीछा कर उन्हें दबोच लिया। ग्रामीणों द्वारा एक चोर और लोडिंग वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!