Press "Enter" to skip to content

दो दोस्त रवि चौहान, गौरव सायकिल से कर रहे मंदिरो की यात्रा, आज पहुंचे गुना के हनुमान टेकरी, हुआ स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी: दो दोस्त मिलकर कर रहे साइकिल से मंदिरों की यात्रा, आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने पहले सावन के सोमवार पर दोनों दोस्त रवि एवं गौरव जो की शहर में व्यवसाय करते हैं. जिसमें रवि भूमि स्टूडियो के संचालक है अतः गौरव अपना टेलिंग के संचालक है ऐसे ही दोनों दोस्त एक संकल्प लेकर निकलते हैं की हमें साइकिल के माध्यम से सभी को जागरूक करना है. की हर व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार का वर्कआउट करना चाहिए, चाहे वह पैदल चलकर व दौड़ लगा कर या साइकिल चला कर हो जैसे भी हो अपने शरीर को स्वस्थ रखें गौरव और रवि का कहना है की जीवन में अगर शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ ठीक है और स्वस्थ रहने के लिए आपको कुछ ना कुछ वर्कआउट के माध्यम से करना होगा यही हमारा संदेश है के सभी शहर वासियों से हमने अपील की है कि आप किसी भी माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने रखने का प्रयास करें.

जिसमें रवि ने बताया कि हमें यह प्रेरणा पूर्व एसपी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा मिली है जो की वह जब साइकिल चलाते थे तो मन में लगता था कि हम भी साइकिल चलाएं तो उन्हें देखकर हमने साइकिल चलाना सीखी है और इसी तरह से साइकिल चलाते रहेंगे जब हम गुना जा रहे थे तो रास्ते में श्री राजेश सिंह चंदेल ग्वालियर एसपी सर से बात हुई उन्होंने हमें बधाई दी और हमारा मनोबल बढ़ाया इसी तरह से आप अपने शरीर को स्वस्थ रखें और जब सब मिले थोड़ा-थोड़ा वर्कआउट करते रहे और आपकी आपकी यात्रा मंगल में हो.f बदरवास में कुछ मित्रों द्वारा स्वागत किया गया गुना पहुंचने पर मोहित व्यास एवं आशीष सर द्वारा बड़ी जोर-शोर से स्वागत किया गया जो कि आशीष सर भी एक पेडलर है वह भी एक अच्छी खासी साइकिल चलाते हैं.

सभी शहर वासियों ने मैसेज एवं कॉल के माध्यम से बधाइयां दी और मनोबल बढ़ाया ऐसे ही हम आगे साइकिल चलाते रहेंगे और आगे का प्लान अगर बना तो अयोध्या का बनाएंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!