शिवपुरी: जिले के करैरा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर एक अधेड़ उम्र के शख्स ने केस सही बनाने के नाम पर 20 हजार रुपए वसूल करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराना चाही लेकिन छुट्टी होने से पीड़ित को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार रामकिशन लोधी उम्र 55 वर्ष निवासी प्राणपुरा ने बताया कि बिगत दिवस 22 दिसंबर 2023 को उसका पड़ोसी सचेन्द लोधी से झगड़ा हो गया था जिसकी रिपोर्ट उसने करेरा थाने में दर्ज कराई। उसी समय मौके पर दूसरा पक्ष भी पहुंच गया तभी वीट पर तैनात दीवानजी ने उससे दूसरे पक्ष के खिलाफ केस सही बनाने के नाम पर₹20000 वसूल लिए। जब दूसरे दिन उसने देखा तो पुलिस ने दूसरे पक्ष पर साधारण मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़ित ने दूसरे पक्ष बिना वजह गली गलौंच कर झगड़ा करने और पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

मारपीट के मामले में केस सही बनाने के नाम पर दीवानजी ने बसूले 20 हजार रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment