Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी का नाम रोशन करने वाली स्नेहा अग्रवाल और उनके माता-पिता का नालंदा अकादमी में किया गया सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की शिवपुरी की प्रतिष्ठित अकैडमी नालंदा एकेडमी की होनहार छात्र स्नेहा अग्रवाल और उसके माता-पिता श्रीमती कविता अग्रवाल और श्री विष्णु अग्रवाल जी का नालंदा अकादमी द्वारा सम्मान किया गया। नालंदा के डायरेक्टर अक्षत बंसल सर द्वारा बताया गया की स्नेहा और उसकी बड़ी बहन हिमांशी अग्रवाल नालंदा की प्रतिभाशाली छात्राएं रही हैं। स्नेहा की बड़ी बहन हिमांशी अग्रवाल द्वारा 5 साल पहले ही SSC स्टेनोग्राफर में चयन प्राप्त किया और अब उनकी छोटी बहन स्नेहा अग्रवाल द्वारा SSC CGL परीक्षा में GST इंस्पेक्टर के पद पर सेलेक्ट होकर शिवपुरी का नाम गौरांवित किया है।
उन्होंने बताया कि नालंदा एकेडमी में आज एक और खास पल रहा जिसमें पर्यावरण पर मैराथन क्लास आयोजित की गई जिसमें शिवपुरी इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री संजीव वर्मा सर द्वारा 5 घंटे में संपूर्ण पर्यावरण कराया गया जिसमें एक सैकड़ा से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान नालंदा प्रबंधन के शिशुपाल, कुलदीप, त्यागी जी आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!