Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी बस स्टैण्ड पर जंगली सुअर और हिरण के मांस के साथ शिकारी को दबोचा / Shivpuri News

वनकर्मी और शिकारी दोनो साथ पोहरी से आए बस में
शिवपुरी। शहर के नए बस स्टैण्ड पर शनिवार की शाम पोहरी से आई एक बस से शिकारी युवक को पोहरी के एक वनकर्मी ने पकड़ लिया। दोनो साथ में ही एक ही बस से पोहरी से शिवपुरी आए है। युवक के पास मौजूद बोरे में हिरण व सुअर का मांस मिला है। वनकर्मी युवक को अपने साथ ले गया है।
जानकारी के मुताबिक आज शाम को एक यात्री बस पोहरी से शिवपुरी आई। यहां बस स्टैण्ड पर जैसे ही बस रूकी तो उसमें से पहले एक युवक बोरे के साथ उतरा। बाद में उसे एक वनकर्मी ने पकड़ लिया। जब बोरे को खोलकर देखा तो उसमें किसी जानवर को मांस सूखी हुई हालत में रखा हुआ था। वन कर्मी फूल सिंह आर्य जो कि पोहरी रेंज में पदस्थ है ने बताया कि यह शिकारी युवक है और बस में इसे देखकर इस पर संदेह हो गया था। जैसे ही शिवपुरी बस स्टैण्ड पर आया तो इसे मांस के साथ पकड़ लिया है। इस बोरे में सुअर व हिरण का मांस है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!