Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की युवती ने घर से भाग कर ग्वालियर के प्रेमी से की लव मैरिज, परिजन करना चाहते थे मर्जी के खिलाफ शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पनवारी गांव की युवती शनिवार को अपने प्रेमी अब पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां युवती ने एक शिकायती आवेदन देकर बताया कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते थे जिस कारण उसने घर से भाग कर ग्वालियर के नया गांव के अपने प्रेमी के साथ मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। युवती ने अब पुलिस से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।

जानकारी के अनुसार पनवारी गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि खैरोना गांव में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात ग्वालियर के नया गांव के रहने वाले विकास पुत्र भंवरसिह से हुई जिसके बाद हम दोनों के बीच आपसी बातचीत होती रही तथा हम एक दूसरे से प्रेम करने लगे। लेकिन परिवार वालों को इसका पता चला तो वह मेरी शादी दूसरी जगह करने का प्रयास करने लगे जिसके बाद मैंने घर से भाग कर मंदिर में जाकर एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली एवं एक दूसरे को पति पत्नि स्वीकार कर लिया और साथ-साथ रहने लगे हैं। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!